{"_id":"5a32224f4f1c1b74698c1a81","slug":"rajasthan-doctor-again-call-strike-from-upcoming-monday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 हजार चिकित्सकों ने फिर किया हड़ताल का ऐलान, अटक सकती है लाखों मरीजों की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार चिकित्सकों ने फिर किया हड़ताल का ऐलान, अटक सकती है लाखों मरीजों की सांस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ओर चिकित्सकों के बीच फंसें मरीजों की जान पर एक बार फिर से बन सकती है। राजस्थान सरकार और यहां के सेवारत चिकित्सक संघ के बीच लंबे समय से चल रहे टकराव में अब चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। संघ के अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी के अनुसार बीते माह सरकार के साथ हुए समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में 18 दिसंबर से अनिश्चिकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि चिकित्सक नेताओं के तबादले के बाद से बीते दस दिन से राजस्थान में दस हजार से ज्यादा चिकित्सक आंदोलन कर रहे है।
विज्ञापन
जारी है आंदोलन
एक अस्पताल में बिना डॉक्टर के खाली पड़ी कुर्सी
- फोटो : Amar Ujala
ये चिकित्सक अस्पतालों के बाहर विरोध स्वरुप टैंट में मरीजों का ईलाज कर रहें है। लेकिन हाल ही में जिन चिकित्सकों नेताओं का तबादला किया गया है उन्हें ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। जिसके बाद से चिकित्सकों में नाराजगी बढ़ गई है। इसी कारण अनिश्चतकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि बीते माह भी चिकित्सकों की सात दिन चली हड़ताल के कारण 30 मरीजों की जान चली गई थी।