फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan doctor again call strike from upcoming monday

10 हजार चिकित्सकों ने फिर किया हड़ताल का ऐलान, अटक सकती है लाखों मरीजों की सांस

Thu, 14 Dec 2017 12:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
rajasthan doctor again call strike from upcoming monday
वसुंधरा राजे
सरकार ओर चिकित्सकों के बीच फंसें मरीजों की जान पर एक बार फिर से बन सकती है। राजस्थान सरकार और यहां के सेवारत चिकित्सक संघ के बीच लंबे समय से चल रहे टकराव में अब चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। संघ के अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी के अनुसार बीते माह सरकार के साथ हुए समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में 18 दिसंबर से अनिश्चिकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि चिकित्सक नेताओं के तबादले के बाद से बीते दस दिन से राजस्थान में दस हजार से ज्यादा चिकित्सक आंदोलन कर रहे है। 
विज्ञापन

जारी है आंदोलन

rajasthan doctor again call strike from upcoming monday
एक अस्पताल में बिना डॉक्टर के खाली पड़ी कुर्सी - फोटो : Amar Ujala
ये चिकित्सक अस्पतालों के बाहर विरोध स्वरुप टैंट में मरीजों का ईलाज कर रहें है। लेकिन हाल ही में जिन चिकित्सकों नेताओं का तबादला ​किया गया है उन्हें ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। जिसके बाद से चिकित्सकों में नाराजगी बढ़ गई है। इसी कारण अनिश्चतकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि बीते माह भी चिकित्सकों की सात दिन चली हड़ताल के कारण 30 मरीजों की जान चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed