{"_id":"5a5341814f1c1b35198b57a6","slug":"rajasthan-dalit-protest-in-favour-of-koregaon-maharashtra-agitation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीमा कोरगांव हिंसा के विरोध में जोधपुर बंद, कई जगह उग्र प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमा कोरगांव हिंसा के विरोध में जोधपुर बंद, कई जगह उग्र प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर में विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : amar ujala
भीमा कोरेगांव महाराष्ट्र में हुई जातीय हिंसा का विरोध अब राजस्थान तक पहुंच गया है। इस घटना के विरोध में भीमा कोरेगांव संघर्ष समिति जोधपुर और दलित संगठनों के आह्वान पर आज जोधपुर बंद का मिला जुला असर देखने को मिला।
मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहे तो कई इलाकों में दुकाने खुलीं रही। इसी दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ और जबरन दुकाने बंद करवाने की घटनाएं भी सामने आई। जानकारी के अनुसार, जोधपुर में आज सुबह से ही दलित संगठनों के साथ ही दलित समाज के लोग जालोरी गेट चौराहा पर एकत्रित हुए। यहां लोगों ने जालोरी गेट चौराहा पर टायर जलाकर केन्द्र और आरएसएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां से प्रदर्शनकारी रैली के रूप में सोजतीगेट पहुंचे।
सोजतीगेट पर भी प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने टोलियां बनाकर बाजार और दुकाने बंद करवाई। वहीं शहर के तारघर, सुरसागर इलाके में युवकों ने कारों और बसों में तोड़फोड़ की। सूचना के बाद सुरसागर इलाके में पुलिस ने लोगों को मौके से खदेड़ा।

Trending Videos
जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
जयपुर में विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : amar ujala
दलित नेता किशन खुडिवाल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन् के बाद दलित संगठनों के कार्यकर्ता रैली के रूप में जिला कलक्टर कार्यालय पहुचे। जहां उन्होंने जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष रास्ता रोक प्रदर्शन किया।
साथ ही यहां दलित नेताओं ने आम सभा को संबोधित करते हुए इस घटनाक्रम को लेकर केन्द्र सरकार, राज्य सरकार के साथ ही आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। घटनाक्रम के विरोध में संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन को केन्द्र और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर भी लोगों ने इकट्ठा होकर महाराष्ट्र में हुई जातीय हिंसा के विरोध में नारेबाजी की और विरोध जताया।