{"_id":"5a262c004f1c1bf4688bf57d","slug":"rajasthan-cyclone-ockhi-effect-seeing-in-kota-and-other-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओखी तूफान: कोटा सहित कई जिलों में हल्की बारिश, तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओखी तूफान: कोटा सहित कई जिलों में हल्की बारिश, तापमान में गिरावट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखी तूफान का असर गुजरात के बाद अब राजस्थान में देखने को मिल रहा है। गुजरात के समुद्री तट से टकराने के बाद अब तूफान का असर राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश और तापमान में गिरावट के तौर पर दिख रहा है। कोटा सहित राजस्थान के कई जिलों में आज सुबह से ही हल्की बारिश का दौर प्रारंभ हो गया है। वहीं राजधानी जयपुर में भी बीती रात हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में तीन—चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने कुछ दिन पूर्व ही बारिश और सर्दी बढ़ने की संभावना व्यक्त की थी।
विज्ञापन
किसानों के चेहरे खिले
फाइल फोटो।
मौसम विभाग के अनुसार ओखी तूफान का असर अगले 48 घंटों तक रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है। जयपुर सहित राज्य के कई जिलों में बीते दो दिनों से बादलों ने डेरा जमाया हुआ। जिसके बाद से ठिठुरन भरी सर्दी में बढ़ गई है। वहीं मावठ के बाद किसानों के चेहरे खिल गए है। किसानों को उम्मीद है कि मावठ के चलते फसलों को काफी फायदा होगा।