{"_id":"5a83cd6a4f1c1ba0268ba0b6","slug":"rajasthan-congress-questioned-about-swachh-bharat-abhiyan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच करते बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा व मल उठवाया, क्या मंत्री पर होगी कार्रवाई: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच करते बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा व मल उठवाया, क्या मंत्री पर होगी कार्रवाई: कांग्रेस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा
उपचुनाव में मिली बंपर जीत के बाद से कांग्रेस आक्रामक हो गई है। केन्द्र हो या राज्य कांग्रेस किसी भी मुद्दे पर भाजपा को घेरने से नहीं चूक रही है। इस बीच भाजपा सरकार के मंत्री का सड़क किनारे दीवार पर लघु शंका करते फोटो वायरल हो गया है।
फोटो वायरल करने वालों ने दावा किया है कि सड़क किनारे दीवार पर लघु शंका करने वाले व्यक्ति राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस के वार आज राजस्थान विधानसभा के बाहर देखने को मिले, जब कांग्रेस के उप मुख्य सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार से स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो में सरकारी एसयूवी खड़ी और नजदीक ही सहायक भी खड़ा हुआ है।

Trending Videos
यह है वह फोटो
वायरल फोटो
वायरल करने वालों का दावा है कि यह व्यक्ति और कोई नहीं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ है। कांग्रेस के उप मुख्य सचेतक का कहना है कि जयपुर नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर खुले में शौच करने वालों से मारपीट की है। यहां तक कि बच्चों अपना मल तक उठवाया है। तो क्या अब जयपुर नगर निगम राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री पर खुले में लघुशंका करने पर कार्रवाई करेगा क्या। या फिर आम और खास के खिलाफ कार्यवाही में होने वाला भेदभाव भाजपा जारी रखेगी।