फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Gehlot had long discussion with Congress in-charge and PCC President, buzz of cabinet change

Rajasthan Politics: कांग्रेस में मंथन, मंत्रिमंडल बदलाव की सुगबुगाहट तेज

Tue, 21 Mar 2023 06:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Mar 2023 06:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधानसभा में कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर रंधावा और PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ राजस्थान के मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। इससे मंत्रिमंडल में बदलाव की भी सुगबुगाहट तेज हो गई है।

विज्ञापन
Rajasthan CM Gehlot had long discussion with Congress in-charge and PCC President, buzz of cabinet change
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर, कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर रंधावा राजस्थान के दौरे पर जयपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस प्रभारी की PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ संगठन के मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के बाद विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हुई। फिर तीनों नेताओ के बीच एक लंबी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा दिल्ली का कोई संदेश लाए हैं। फिर उस विषय पर चर्चा के बाद उसकी पूरी रिपोर्ट दिल्ली लेकर जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
कांग्रेस नेताओं के बीच हुई चर्चा में संघठन विस्तार, नव निर्वाचित पदाधिकारियों की ट्रेनिंग और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।  जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल बदलाव पर भी मोहर लग सकती है। हाल ही में सचिन पायलट की ओर से एक बार फिर विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग उठाई गई है। पायलट का बयान AICC के द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर साझा किया गया था। उसमें अशोक गहलोत को 2023 से 2028 तक राजस्थान की कमान सौंपने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो जारी होने के बाद किसी नेता का कोई बयान नहीं आया, लेकिन सचिन पायलट ने विधायक दल की बैठक बुलाने को मांग रखी है।आज चल रही तीनों नेताओं की मंथन बैठक राजस्थान की राजनीति की लिहाज से महत्पूर्ण हो जाती है।पायलट खेमा अपने मंत्री बनने के लिए कांग्रेस आलाकमान पर दबाब बना रहा है।

सूत्रों के अनुसार, राजस्थान में जल्द ही कोई बड़ा फेरबदल होने के संकेत हैं। मंत्रिमंडल में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। अब किस खेमे के कितने लोगों को जगह दी जाए, अब उस फैसले पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed