फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: CM Ashok Gehlot hit back at Himachal Chief Minister jairam thakur on OPS

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत का हिमाचल के मुख्यमंत्री पर पलटवार, कहा- भाजपा बताए OPS के खिलाफ क्यों?

Thu, 20 Oct 2022 08:11 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Oct 2022 08:11 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के राजस्थान में ओपीएस लागू नहीं होने के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan: CM Ashok Gehlot hit back at Himachal Chief Minister jairam thakur on OPS
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) पर राजस्थान में एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के राजस्थान में ओपीएस लागू नहीं होने के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। उन्होंने ठाकुर और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये लो बताएं कि ये कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देने वाली ओपीएस के खिलाफ क्यों हैं?
विज्ञापन


बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते दिनों बयान दिया था कि राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं है। अब इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। गहलोत ने कहा कि जयराम ठाकुर का बयाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें पता नहीं कि राजस्थान में ओपीएस लागू करने के बाद एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त होकर सेवानिवृत्त हुए 100 से अधिक कार्मिकों के पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा कि जयराम ठाकुर को याद रखना चाहिए कि भाजपा ने ही इसे बदला था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने 1 जनवरी 2004 एवं इसके बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बंद कर दी थी और इसके स्थान पर नवीन पेंशन योजना (एनपीएस) लागू की थी। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई थी और उन्हें भविष्य की चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने कर्मचारी हितों एवं सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखकर 1 अप्रैल 2022 से राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की है। इसके लिए  पेंशन नियमों में परिवर्तन किया गया एवं 1 अप्रैल 2022 से NPS के लिए होने वाली कटौती समाप्त कर दी गई है। गहलोत ने सवाल खड़ा करते हुए पूछा है कि जयराम ठाकुर एवं भारतीय जनता पार्टी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि वो कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देने वाली ओल्ड पेंशन स्कीम के खिलाफ क्यों हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed