फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan chittorgarh historians get together in a seminar for real history of maharani padmini

यहां आज महारानी पद्मिनी के असली इतिहास से पर्दा उठाने जुटेंगे 4 दर्जन इतिहासकार

Sun, 21 Jan 2018 09:28 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 21 Jan 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
rajasthan chittorgarh historians get together in a seminar for real history of maharani padmini
पद्मावती - फोटो : SELF
विवादित फिल्म पद्मावत में इतिहास से छेड़छाड़ की बातों से अलग आज 4 दर्जन इतिहासकार रानी पद्मिनी के असल इतिहास से पर्दा उठाएंगे। आज चित्तौड़गढ़ में जौहर स्मृति संस्थान के बैनर तले 'महारानी पद्मिनी एक वास्तविकता' नामक एक सेमिनार का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या मेंं इतिहासकार और लेखक जुटेंगे और अपनी तरफ से इतिहास को लेकर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन



जौहर स्मृति संस्थान के पदाधिकारी कानसिंह सुवावा ने बताया कि  ये आयोजन शहर के गांधीनगर स्थित जौहर भवन में होगा जिसमें राजस्थान के साथ साथ अन्य प्रदेशों के इतिहासकार भी मौजूद रहेंगे। आयोजन के मुख्य सचिव प्रोफेसर लोकेंद्रसिंह ने बताया कि सेमिनार के बाद इतिहासकारों के तथ्यों और उनके विश्लेषण की एक रिपोर्ट तैयार होगी जिसे केंद्र एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा वहीं ये रिपोर्ट एनसीईआरटी और एआईआरटी को भी भेजी जाएगी जिससे किताबों में इतिहास का सही प्रकाशन हो सके। 
विज्ञापन


 

ये इतिहासकार होंगे शामिल

rajasthan chittorgarh historians get together in a seminar for real history of maharani padmini
padmavati
जानकारी के अनुसार सेमिनार की अध्यक्षता जौहर स्मृति संस्थान कके अध्यक्ष एवं जाने माने इतिहासकार उम्मेद सिंह राठौड़ करेंगे जिसमें जयपुर से जाने माने इतिहासकार प्रो.डीएस खंगारोत, डॉ.राघवेंद्र सिंह,डॉ कृष्णगोपाल शर्मा, चित्तौड़गढ़ से प्रो.एसएन समदानी, डॉ,सुशीला लोढ़ा,वैद्य लक्ष्मीनारायण जोशी और डॉ.एएल जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों से इतिहासकार शामिल होंगे। आयोजन में मध्यप्रदेश के सीतामउ जिले से डॉ.मनोहर सिंह राणावत भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed