फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan chennai police inspector shot dead in pali

चोरों को पकड़ने आई चेन्नई पुलिस, फायरिंग में सीआई शहीद

Wed, 13 Dec 2017 10:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
rajasthan chennai police inspector shot dead in pali
चेन्नई पुलिस इंस्पेक्टर
पुलिस पर फायरिंग की घटनाओं में दिनोंदिन बढोतरी हो रही है। राजस्थान में बीते दस दिन में तीन बार पुलिस आरोपियों की फायरिंग का शिकार हो चुकी है।
विज्ञापन



नया मामला राजस्थान के पाली जिले के रामपुरा का है। यहां चोरी के दो अरोपियों को पकड़ने आई चेन्नई पुलिस की टीम पर आज सुबह फायरिंग हुई। इसमें चेन्नई पुलिस के सीआई पेरियापंडियान शहीद हो गए।

 जानकारी के अनुसार चेन्नई के मदुराव्योल पुलिस स्टेशन में तैनात सीआई पेरियापंडियान अपनी टीम के साथ चेन्नई में एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी में लिप्त आरोपियों को पकड़ने पाली आए थे।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचते ही शुरू कर दी फायरिंग

rajasthan chennai police inspector shot dead in pali
crime scene
पेरियापंडियान अपनी टीम के साथ चोरी के आरोपियों को पकड़ने आज सुबह जब रामपुर के नजदीक स्थित गांव में पहुंचे, तो आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जमकर हाथापाई के बाद पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान सीआई पेरियापंडियान घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पाली जिले के एसपी दीपक भार्गव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जबकि आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed