{"_id":"5a55cdf44f1c1b346f8b5f60","slug":"rajasthan-bypolls-shiv-sena-hindustan-supporters-flew-drone-in-collectorate-premises-in-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: प्रत्याशी के समर्थक ने कलक्ट्रेट परिसर में उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: प्रत्याशी के समर्थक ने कलक्ट्रेट परिसर में उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने धरा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
डीएसपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित के हाथ पांव पकड़ता ड्रोन उड़ाने वाला समर्थक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव की सरगर्मियों में प्रत्याशी के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचने वाले समर्थकों ने कुछ ज्यादा ही जोश दिखा दिया। अजमेर के कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस ने ड्रोन उड़ाते हुए कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार शिव सेना हिंदूस्तान के प्रत्याशी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने बिना परमिशन के कलक्ट्रेट में ड्रोन कैमरा उड़ा दिया। इससे पुलिस व खुफिया एजेंसी हरकत में आ गई। डीएसपी नॉर्थ ने तुरंत ड्रोन को कब्जे में लेकर कार्यकर्ता को भी हिरासत में ले लिया।
बताया गया है कि शिवसेना हिन्दूस्तान के प्रत्याशी मनोहर गुर्जर को लेकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ढोल नगाड़े साथ लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां भी जमकर फूलों की बरसात की गई। सभी कार्यकर्ता जोश में थे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने बैग में से निकालकर अपना ड्रोन कलक्ट्रेट में उड़ा दिया। इससे सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के एक बारगी होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
नाॅर्थ डीएसपी दुर्ग सिंह राजुपरोहित ने मामले को संभालते हुए तुरंत शिवसेना के कार्यकर्ता से ड्रोन नीचे उतरवाया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। वहीं उक्त कार्यकर्ता को भी हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ता को छोड़ने के लिए शिवसेना हिन्दुस्तान के कई पदाधिकारी डीएसपी राजपुरोहित के हाथ जोड़ते व पांव पकड़ते नजर आए।