{"_id":"5a76822b4f1c1b387b8b46b4","slug":"rajasthan-bypolls-political-reshuffle-may-be-done-in-rajasthan-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में करारी हार के बाद राजस्थान की राजनीति में हो सकता है फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में करारी हार के बाद राजस्थान की राजनीति में हो सकता है फेरबदल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में हार के बाद पूरी तरह से बैकफुट पर आई भाजपा में राजनीतिक फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी की हार के बाद इसकी गाज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी पर गिर सकती है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक आयोजित हुई जिसमें लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारियों द्वारा मंथन किया गया जिसके साथ प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष के मनोयन को लेकर भी चर्चा की गई।
जानकारी के अनुसार पार्टी ने प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष के नाम को लेकर अंतिम निर्णय लेने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को कुछ नाम भी भेजे हैं। हालांकि नए प्रदेशाध्यक्ष के नामों के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो पाया है मगर इतना जरूर है भाजपा जल्द ही नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।
इस बैठक में लोकसभा उपचुनाव में हार की समीक्षा के साथ साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी हुई। बता दें कि इस समय राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी हैं और अब उन्हें पार्टी कोई नई जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रही है।

मिशन 180 पर ही रहेगा पार्टी का फोकस
भाजपा
इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने लोकसभा उपचुनाव को लेकर कहा था कि पार्टी का पूरा ध्यान इस साल दिसंबर में आयोजित होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर है और भाजपा का मिशन 180 प्लस का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।