{"_id":"5a55aa6f4f1c1bfe7a8b6454","slug":"rajasthan-bypolls-last-day-to-file-nomination-ahead-of-elections-in-ajmer-alwar-and-mandalgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: आज नामांकन भरने का आखिरी दिन, अलवर में भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: आज नामांकन भरने का आखिरी दिन, अलवर में भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
अलवर में जनसभा से पहले सजा मंच
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के नामांकन का आज आखिरी दिन है। अलवर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर जसवंत यादव भी आज ही नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा कुछ अन्य प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
आज अलवर शहर के कंपनी बाग में भाजपा की ओर से जनसभा रखी गई है। पूरे लोकसभा से आने वाले लोग पहले कंपनी बाग में जुटेंगे जहां जनसभा होगी और जुलूस के रुप में होप सर्कस त्रिपोलिया होते हुए जगन्नाथ मंदिर के पास पहुंचेंगे।
बताया गया है कि आज अलवर में भाजपा अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी जिसमें सांसद अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे। जगन्नाथ मंदिर से डॉक्टर जसवंत यादव नामांकन दाखिल करने जिला कलेक्टर ऑफिस जाएंगे। इससे पहले आज रोड नंबर 2 पर भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी होगा। कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी करेंगे। पहले जनसभा में मुख्यमंत्री के आने की बात कही गई थी लेकिन नामांकन में मुख्यमंत्री अलवर नहीं आएंगी।

Trending Videos
अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा, भाजपा के लांबा दाखिल करेंगे नामांकन
रामस्वरुप लांबा
अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.रघु शर्मा भी आज ही नामांकन दाखिल करेंगे। रघु शर्मा के साथ आज सुबह ही कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा समेत सैंकड़ों समर्थक जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। बताया गया है कि रघु शर्मा के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान पीसीसी चीफ सचिन पायलट भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने राजस्थान उपचुनाव को इस साल विधानसभा चुनाव से पहले का सेमिफाइनल बताया है। इधर भाजपा के रामस्वरूप लांबा भी आज अजमेर जिला कलेक्ट्रेट नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंच चुके हैं और उनके साथ भी समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ,शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी भी उनके साथ मौजूद हैं।