{"_id":"5a58bf4b4f1c1bed408b4668","slug":"rajasthan-bypoll-congress-aligation-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में मंत्री उड़ा रहे हैं खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां, बोले कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में मंत्री उड़ा रहे हैं खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां, बोले कांग्रेसी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 Jan 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राजस्थान में होने वाले उपचुनाव के दौरान राज्य सरकार के मंत्री खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
कांग्रेस प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास ने पत्रकारों से कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। प्रदेश के सभी मंत्रियों ने अजमेर में डेरा डाल लिया है। इसके चलते अधिकारी उनके इर्द-गिर्द मंडरा रहे हैं और आम जनता को भी भाजपा के पक्ष में करने का काम कर रहे हैं। खाचरियावास ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर मंत्रियों के साथ प्रभारी लगाकर उनके कार्यकलाप की माॅनिटरिंग करवाने की मांग की गई है और आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो, इसकी भी मांग रखी गई है।
यदि उनकी मांग को नजरअंदाज किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी केन्द्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त को इस संबंध में शिकायत करेगी।