फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan by polls congress won elections, bjp defeat in ajmer,alwar and mandalgarh

बीजेपी को जनता का करारा, जबर्दस्त और गरम-गरम जवाब - सचिन पायलट

Thu, 01 Feb 2018 03:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 01 Feb 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan by polls congress won elections, bjp defeat in ajmer,alwar and mandalgarh
राजस्थान उप चुनावों में कांग्रेस जीत ​ - फोटो : Demo pic
राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उप चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को जोरदार झटका दिया है। इन उप चुनावों को राजस्थान में सत्ता का सेमीफाइनल कहा जा रहा था।
विज्ञापन


राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने जनता के रुख को लेकर कहा कि उप चुनाव में जनता ने सत्तारुढ़ भाजपा को करारा, जबर्दस्त और गरमा-गरम जवाब दे दिया है। जीत के उत्साह के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट आज मीडिया से रुबरु हुए। जिसमें उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि इन उप चुनावों में वसुंधरा राजे और उनकी केबिनेट ने जीत हासिल करने के लिए सारी हदें पार कर दीं, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है।
विज्ञापन


उपचुनाव में भाजपा ने अपनी तीनों सीटें खो दी हैं और कांग्रेस ने चौंकाते हुए इन सभी पर अपना कब्जा लगभग जमा लिया है। मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस जीत चुकी है, तो अजमेर और अलवर दोनों लोकसभा सीटों पर मतों का इतना भारी अंतर है कि कांग्रेस की जीत तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को जीत की मशीन मानने वाली भाजपा का भ्रम टूटा

Rajasthan by polls congress won elections, bjp defeat in ajmer,alwar and mandalgarh
कांग्रेस मुख्यालय में रौनक - फोटो : अमर उजाला
सचिन ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तंत्र को भी चुनाव में झोंक दिया। पहले वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए पहले धर्म के नाम पर तुष्टिकरण किया गया। इसमें फेल हुए तो जाति के आधार तुष्टिकरण किया गया। लेकिन सरकार की मेहनत पर जनता ने पानी फेर दिया।

पायलट ने इस जीत का श्रेय जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं,नेताओं को दिया। जिन्होंने कांग्रेस को जीत​ दिलाने में अहम रोल निभाया। पायलेट ने कहा कि जनता जर्नादन होती है। उसने बीजेपी की इस धारणा को ध्वस्त किया कि वह जीत की मशीन है। आने वाले चुनावों में जनता का रुख क्या है। यह लगभग साफ हो गया है।

वोट बचाने के लिए रात को मोटरसाइकिलों से की गश्त

Rajasthan by polls congress won elections, bjp defeat in ajmer,alwar and mandalgarh
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट - फोटो : amar ujala
पायलट ने कहा कि जिन सीटों पर हमने जीत हासिल की। उन्हें बीजेपी का गढ़ माना जाता था। यह जीत राहुल गांधी के नेतृत्व में हासिल की है। यह संगठन की जीत है। पायलट ने कहा कि ठंड की रात में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने चुनावों से पहले मोटरसाइकिलों से गश्त कर गांव, गली-मोहल्लों में वोटों की सुरक्षा की।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर पद पर नहीं रहना चाहिए। नोटा को काफी वोट मिलने के बारे में पायलट ने कहा कि यह राजनीति के प्रति जनता का रुखापन और अविश्वास है। इसके बारे में हम सभी को सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed