{"_id":"5a548b534f1c1b10788b755d","slug":"rajasthan-by-polls-bjp-candidate-jaswant-singh-yadav-s-controversial-statement-from-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP प्रत्याशी बोले, 'हिंदू हो तो मुझे और मुसलमान हो तो वोट कांग्रेस को देना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP प्रत्याशी बोले, 'हिंदू हो तो मुझे और मुसलमान हो तो वोट कांग्रेस को देना'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
डॉ जसवंत सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा उम्मीदवार का एक विवादित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजस्थान में अलवर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार इस वीडियो में डॉ.जसवंत सिंह यादव खुले आम धर्म के आधार पर वोट मांगते नजर रहे हैं। यह वीडियो अलवर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव ढूंढ़ारिया का बताया जा रहा है। यहां गांव में चुनाव प्रचार के दौरान श्रम मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव खुलेआम धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
प्रचार के दौरान ग्रामीणों को दिए भाषण में उन्होंने कहा कि जो हिंदू हैं, वो भाजपा को वोट दें और जो मुस्लिम हैं, वो कांग्रेस के डॉ.करण सिंह यादव को वोट दें। डॉ. जसवंत यादव ने इस दौरान एक घटना का जिक्र करते हुए कहा जब वे मेवात के गांवों प्रचार करने गए, तो मेव समाज के लोगों ने साफ तौर पर भाजपा को वोट नहीं देने की बात कही।

पीएम के बारे में बोलते हुए फिसल गई थी जुबान
EVM
डॉ. जसवंत सिंह के अनुसार मेवों का कहना है कि भाजपा हिंदुओं की पार्टी है, इसलिए वे उसे वोट नहीं देंगे। डॉ. जसवंत यादव वीडियो में यह भी दावा करते नजर आ रहे हैं कि मेवों ने उन्हें वोट देने का भरोसा दिलाया। यह वोट उन्हें उनके काम के लिए देंगे।
इसके बाद डॉ. जसवतं यादव ने विवादित बात कही और फिर सभा समाप्त हो गई। इसके बाद एक कार्यकर्ता ने भाषण दिया, वह भी विवादित था। दरअसल, इस कार्यकर्ता ने कहा कि जब डॉ. जसवंत सिंह यादव नामांकन दाखिल करने जाए, उस वक्त गाड़ी लेकर आए। कितनी भी गाड़ियां ला सकते है, वो सबका किराया देंगे। यह बयान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों भी जसवंत सिंह यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी जुबां फिसल गई थी और नरेंद्र मोदी को सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री बोल दिया था।