फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan budget 2018 : Open bumpers government jobs

राजस्थान के बजट में खुला बंपर नौकरियों का पिटारा, खुलेगी रोजगार की राह

Mon, 12 Feb 2018 02:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Feb 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
rajasthan budget 2018 : Open bumpers government jobs
demo pic
राजस्थान विधानसभा में आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से बजट पेश किया गया। बजट में बेरोजगारों को बड़ी सौगात देते हुए लाखों पदों पर भर्तियों का पिटारा खोला गया है।
विज्ञापन


सीएम राजे ने शिक्षा विभाग में 77000 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की गई। 54 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापक, 9 हजार द्वितीय श्रेणी अध्यापक, 5 हजार व्याख्याता, 4500 शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड-3, 1500 संस्कृत शिक्षक, 1200 प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय, 1200 प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-3, 700 पुस्तकालयाध्यक्ष सहित कुल 77100 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा शामिल है।
विज्ञापन


सीएम राजे ने कहा कि शिक्षा विभाग में 77100, गृह विभाग में 5718, प्रशासनिक सुधार विभाग में 11930 एवं स्वास्थ्य विभाग में 6571 पदों सहित कुल 1 लाख 8 हजार पदों के लिए दिसम्बर 2018 से पहले भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी भर्तियों के लिए ये कहा

rajasthan budget 2018 : Open bumpers government jobs
demo pic
बजट भाषण में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि नर्सिंग टीचर्स आंदोलनकारियों की मांग का भी पूरा ध्यान रखा गया है। बजट में 1000 पदों पर नर्सिंग टीचर्स की भर्ती की घोषणा की गई। साथ ही, आगामी वर्ष में 75 हजार पदों के लिए नई विज्ञप्तियां जारी की जाएंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राजे ने आगामी वर्ष में दो हजार पटवारियों की भर्ती, फोरेस्टर के 500, फोरेस्ट गार्ड के दो हजार पदों पर भर्ती करने की घोषणा भी की।

पुरानी भर्तियों का जिक्र करते हुए सीएम राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने 13 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए एक लाख पचास हजार युवाओं को सरकारी नौकरी में लिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों में आने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed