{"_id":"5a8142294f1c1b8d268b99a0","slug":"rajasthan-budget-2018-kamlesh-nagarkoti-rewarded-by-rajasthan-government-with-cash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार के सौदागर को सरकार की तरफ से मिलेगा 25 लाख का ईनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार के सौदागर को सरकार की तरफ से मिलेगा 25 लाख का ईनाम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
kamlesh nagarkoti
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-19 विश्वकप में अपनी तेज और धारदार गेंदबाजी की बदौलत देश को वर्ल्डकप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कमलेश नागरकोटि को सरकार की ओर से 25 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा। आज राजस्थान का बजट पेश करने के दौरान सदन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणा करते हुए कहा कि अंडर-19 विश्वकप में देश के साथ साथ प्रदेश का नाम रोशन करने वाले तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटि को सरकार की ओर से 25 लाख रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
कमलेश राजस्थान के खेल इतिहास में ऐसे पहले क्रिकेटर होंगे जिनको सम्मानित करने का जिक्र बजट घोषणा में किया गया हो। गौरतलब है कि नागरकोटी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की खिताबी जीत के दौरान 16.33 की औसत से 9 विकेट चटकाए थे। 18 साल के कमलेश नागरकोटी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लीग मैचों में 149 किमी/घंटे रफ्तार की गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया था।

कमलेश पर बरसी लक्ष्मी
फाइल फोटो
अंडर-19 विश्वकप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हीरो बने जयपुर के कमलेश नागरकोटि पर इस समय लक्ष्मी खूब बरस रही है। कमलेश को इस बार आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने 3 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदकर अपनी टीम से जोड़ा है तो वहीं बीसीसीआई भी वर्ल्डकप जीतकर आई टीम को अपनी और से लाखों रुपए का ईनाम देने की घोषणा कर चुकि है।