{"_id":"640850c3b4971487d3096d08","slug":"rajasthan-blackmailing-female-judge-demanded-20-lakhs-edited-obscene-photos-sent-to-court-and-home-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महिला जज से ब्लैकमेलिंग, 20 लाख मांगे, कोर्ट और घर पर भेजी एडिट कर बनाई गई अश्लील फोटोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महिला जज से ब्लैकमेलिंग, 20 लाख मांगे, कोर्ट और घर पर भेजी एडिट कर बनाई गई अश्लील फोटोज
Wed, 08 Mar 2023 02:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:39 PM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में महिला जज को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात ये है कि बदमाश जज को ब्लैकमेल करने कोर्ट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जयपुर कोर्ट की एक महिला जज की एडिटिंग कर फोटो बनाकर और परिवार को मारने की धमकी देने की वारदात ने जयपुर की कानून व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। सात फरवरी को जब जज अपने कोर्ट में काम कर रही थीं तो उनके स्टेनो ने करीब 12:30 बजे जज साहिबा को एक पार्सल लाकर दिया और बताया कि उनके बच्चों के स्कूल से आया है।
विज्ञापन
स्टेनो के अनुसार एक व्यक्ति आया और स्कूल से पैकेट भेजा है कहकर बिना अपना नाम बताए चला गया। जज ने जब पार्सल खोला तो उसमें से एक मिठाई का डिब्बा और शादी के शगुन वाला एक रुपये के सिक्के का लिफाफा मिला और एक पीले रंग का लिफाफा भी मिला, उसमे कुछ डॉक्यूमेंट निकले, तीन फोटो जो कि एडिटिंग कर अश्लील बनाए गए थे और महिला जज के फोटो पर क्रॉस किया हुआ था। एक लेटर था, जिसमें अश्लील भाषा का पत्र था, जिसमें लिखा था 20 लाख तैयार रखना, समय और जगह बता दी जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी के आधार पर खोज में 25 साल के आसपास का एक लड़का मिला, जो पार्सल लेकर आया था। चकि उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई, इसलिए कोई रिपोर्ट नहीं करवाई गई। 27 फरवरी को जज के सरकारी आवास पर रात नौ बजे एक और लिफाफा मिला, जिसमें फोटो और लेटर था। साथ ही 20 लाख की मांग करते हुए जज के पूरे परिवार पर नजर रखने और जज के रूट के विषय में बात कही गई। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आ गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोज शुरू की गई है। पुलिस जज के रूट की भी जांच कर अपराधी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन