{"_id":"61d4b424320e9c467922806e","slug":"rajasthan-bjp-president-satish-poonia-targeted-cm-ashok-gehlot-that-he-is-good-at-making-false-promises","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पूनिया ने कहा- झूठे वादे करने में माहिर हैं सीएम गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पूनिया ने कहा- झूठे वादे करने में माहिर हैं सीएम गहलोत
Wed, 05 Jan 2022 02:26 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:26 AM IST
सार
सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
भाजपा राजस्थान अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम गहलोत पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झूठे वादे और घोषणाएं करने में माहिर हैं। साथ ही कहा कि सीएम गहलोत अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र पर निराधार आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
कर्जमाफी को लेकर साधा निशाना
सतीश पूनिया ने कहा कि राज्य में कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था जो अभी बाकी है। साथ ही कहा कि बेरोजगार युवाओं को विरोध करने के लिए मजबूर किया गया है क्योंकि राज्य की बेरोजगारी दर लगभग 27 फीसदी है।
विज्ञापन
साथ आगे बोलते हुए राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप
उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि कांग्रेस विधायक और मंत्री भी अपनी सरकार के काम करने के तरीके से नाखुश हैं। आगे कहा कि राजस्थान के मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने अपनी ही सरकार पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था।
सचिन पायलट का किया जिक्र
पूनिया ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य के डिप्टी सीएम को बर्खास्त कर दिया और खुद अपने ही विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की शक्ति का दुरुपयोग किया।