फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bjp mla from nathdwara died in udaipur

कांग्रेस के दिग्गज को एक वोट से हराकर चर्चित रहे भाजपा विधायक का निधन

Wed, 21 Feb 2018 08:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 21 Feb 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
rajasthan bjp mla from nathdwara died in udaipur
कल्याण सिंह चौहान
भारतीय जनता पार्टी की परेशानियों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। विशेषकर राजस्थान भाजपा में इन दिनों काफी उथुलपुथल मची हुई है। पहले उपचुनाव में मिली करारी हार उसके बाद वायरल होते वीडियो व आॅडियो पार्टी नेताओं के लिए परेशानी का सबब रहे है।
विज्ञापन


वहीं अब बीती रात एक भाजपा के विधायक का निधन हो गया है। नाथद्धारा से विधायक कल्याण सिंह चौहान बीते करीब तीन वर्ष से कैंसर से ग्रसित थे। मंगलवार देर रात उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें उदयपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां बुधवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। भाजपा विधायक के निधन पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

इसलिए आए थे चर्चाओं में 

rajasthan bjp mla from nathdwara died in udaipur
फाइल फोटो।
वर्ष 2008 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में नाथद्धारा से कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ सीपी जोशी को एक वोट से हराकर चर्चा में आए थे। कल्याण सिंह चौहान के डॉ जोशी को केवल एक वोट से हराने की चर्चा आज भी राजनीतिक गलियारों में होती है। गौरतलब है कि वर्ष 2008 में कांग्रेस ने राजस्थान में वापसी की थी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन उस वक्त डॉ सीपी जोशी को मुख्यमंत्री का प्रबल दावेदार माना जाता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed