फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bjp minister and mla blame each other

भाजपा के मंत्री और विधायक की जुबानी जंग, एक-दूसरे को बता रहे मेंटल

Wed, 14 Feb 2018 01:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bjp minister and mla blame each other
फाइल फोटो।
उपचुनावों में मिली हार के बाद भाजपा के नेता और मंत्री एक-दूसरे पर ही जुबानी हमले करने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केवल अनुशासनहीनता पर कार्यवाही की ही बात करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल कुछ दिनों पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा का एक आॅडियो वायरल हुआ था। आॅडियो उपचुनाव से ठीक पूर्व का है जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि राजस्थान में भाजपा का नेतृत्व बदलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

आहूजा को साइकेट्रिक की जरुरत

rajasthan bjp minister and mla blame each other
डॉ जसवंत सिंह यादव
वे अलवर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे वर्तमान राज्य सरकार में मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

आहूजा के वायरल आॅडियो पर पलटवार करते हुए डॉ यादव ने कहा है कि मैं डॉक्टर हूं और जानता हूं कि आहूजा को साइकेट्रिक की जरुरत है। मंत्री यादव का कहना है कि उपचुनाव में हार इसलिए हुई क्योंकि हम लोगों की मानसिकता को नहीं समझ सके।

मंत्री को बताया मेंटल

rajasthan bjp minister and mla blame each other
ज्ञानदेव आहूजा
 गौरतलब है कि भाजपा को सभी  विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। जबकि भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव को मेंटल बताया है।

आहूजा इतने में नहीं रुके उन्होंने कहा कि डॉ यादव का इलाज जयपुर में संभव नहीं है। अलवर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामगढ़ विधानसभा से 35 हजार से ज्यादा मतों से पीछे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed