{"_id":"5a83e5aa4f1c1b805a8b9bc2","slug":"rajasthan-bjp-minister-and-mla-blame-each-other","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के मंत्री और विधायक की जुबानी जंग, एक-दूसरे को बता रहे मेंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के मंत्री और विधायक की जुबानी जंग, एक-दूसरे को बता रहे मेंटल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
उपचुनावों में मिली हार के बाद भाजपा के नेता और मंत्री एक-दूसरे पर ही जुबानी हमले करने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केवल अनुशासनहीनता पर कार्यवाही की ही बात करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल कुछ दिनों पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा का एक आॅडियो वायरल हुआ था। आॅडियो उपचुनाव से ठीक पूर्व का है जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि राजस्थान में भाजपा का नेतृत्व बदलने की आवश्यकता है।

Trending Videos
आहूजा को साइकेट्रिक की जरुरत
डॉ जसवंत सिंह यादव
वे अलवर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे वर्तमान राज्य सरकार में मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।
आहूजा के वायरल आॅडियो पर पलटवार करते हुए डॉ यादव ने कहा है कि मैं डॉक्टर हूं और जानता हूं कि आहूजा को साइकेट्रिक की जरुरत है। मंत्री यादव का कहना है कि उपचुनाव में हार इसलिए हुई क्योंकि हम लोगों की मानसिकता को नहीं समझ सके।

मंत्री को बताया मेंटल
ज्ञानदेव आहूजा
गौरतलब है कि भाजपा को सभी विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। जबकि भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव को मेंटल बताया है।
आहूजा इतने में नहीं रुके उन्होंने कहा कि डॉ यादव का इलाज जयपुर में संभव नहीं है। अलवर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामगढ़ विधानसभा से 35 हजार से ज्यादा मतों से पीछे रहे थे।
आहूजा इतने में नहीं रुके उन्होंने कहा कि डॉ यादव का इलाज जयपुर में संभव नहीं है। अलवर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामगढ़ विधानसभा से 35 हजार से ज्यादा मतों से पीछे रहे थे।