फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan ats arrest army colonel in fraud recruitment case

सेना भर्ती मामला:राजस्थान एटीएस ने लेफ्टिनेंट कर्नल पुरी को किया गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2017 08:48 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
rajasthan ats arrest army colonel in fraud recruitment case
डेमो इमेज - फोटो : Internet
सेना भर्ती मामले में राजस्थान एटीएस को एक बड़ी कामयबी मिली है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना में मेडिकल अधिकारी के तौर पर कार्यरत जगजीत पुरी को राजस्थान एटीएस ने गिरफ्तार किया है। कर्नल पुरी सेना में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह में शामिल था जिन्हें एटीएस ने कुछ दिनों पूर्व ही गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


कर्नल पुरी गिरोह के अन्य दलालों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से भारतीय सेना में भर्ती के नाम पर पैसे वसूला करता था। इससे पहले राजस्थान एटीएस ने इस गिरोह से जुड़े 4 दलालों को गिरफ्तार किया था और उनसे करीब 1 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि वसूल की गई थी। 
विज्ञापन


मेडिकल बोर्ड का था सदस्य,सेना भर्ती रैलियों में मांगता था पैसे

राजस्थान एटीएस के हत्थे चढ़ा कर्नल पुरी फिलहाल जोधपुर में एआरओ के पद पर स्थापित है और राजस्थान के जोधपुर,सीकर,झुन्झुनूं,सवाई माधोपुर,अलवर और जयपुर में आयोजित हुई रैलियों में आर्मी मेडिकल बोर्ड द्वारा गठित टीम का सदस्य रहा है। इससे पहले कर्नल पुरी दिल्ली और बरेली में भी पदस्थापित रह चुका है और इसे सेेना द्वारा 2006 से कमिशन प्राप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed