{"_id":"5a77fee84f1c1b90268b86bd","slug":"rajasthan-assembly-uproars-by-opposition-in-budget-session-of-rajasthan-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रस्सी जल गई पर बल नहीं गया, सदन में विपक्ष का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी जल गई पर बल नहीं गया, सदन में विपक्ष का हंगामा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
वेल में पहुंचकर कागज लहराते निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वीं विधानसभा के बजट सत्र का आगाज ही तीखे हंगामे के साथ हुआ है। आज राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण शुरू होने से पहले ही सरकार को घेर लिया गया। सबसे पहले हंगामा करने खींवसर से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होने से पहले ही वेल में पहुंच गए।
बेनीवाल ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए किसानों की कर्ज माफी का नारा लिखे कागज लहरा दिए। हालांकि राज्यपाल फिर भी अपना भाषण पढ़ते रहे। बेनीवाल के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने भी हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्यपाल कल्याण सिंह के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि आप वो बातें पढ़ रहे हैं जो सरकार ने आपको बताई है मगर आपको ये मालूम नहीं है कि प्रदेश में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं, लॉ एंड आॅर्डर की स्थिती बेहद ही खराब है, महिलाओं से बलात्कार बढ़ रहे हैं।

राठौड़ ने संसदीय कार्यमंत्री ने मान लिया अभिभाषण को पढ़ा हुआ
किसानों की कर्ज माफी का नारा लिखा कागज लिए बैठे हनुमान बेनीवाल
वहीं सदन में मौजूद कांग्रेस के रमेश मीणा ने उपचुनाव में भाजपा की हार का हवाला देते हुए कहा कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। उन्होनें आगे कहा कि उपचुनाव में हार के बावजूद भी आपके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है। उन्होनें कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब लोग आपको शहर और गांवो से बाहर निकाल देंगे।
हंगामा बढ़ता हुआ देख पक्ष में मौजूद संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने राज्यपाल से कहा कि आपके अभिभाषण को पढ़ा हुआ मान लेना चाहिए। इसके बाद राठौड़ विपक्ष के तीखे हमलों का जवाब देने लग गए।
हंगामा बढ़ता हुआ देख पक्ष में मौजूद संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने राज्यपाल से कहा कि आपके अभिभाषण को पढ़ा हुआ मान लेना चाहिए। इसके बाद राठौड़ विपक्ष के तीखे हमलों का जवाब देने लग गए।