फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Ashok Gehlot son Vaibhav Gehlot became the president of Rajasthan Cricket Association

Rajasthan: अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत बने RCA के अध्यक्ष, ये प्रत्याशी हुए निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 24 Dec 2022 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Dec 2022 03:55 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत फिर से RCA के अध्यक्ष बन गए हैं। वैभव RCA के निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं। भवानी सामोता RCA के निर्विरोध सचिव बने हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Ashok Gehlot son Vaibhav Gehlot became the president of Rajasthan Cricket Association
वैभव गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैभव गहलोत एक बार फिर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए हैं। वैभव को निर्विरोध अध्यक्ष चुन गया है। हालांकि, शुक्रवार को यह सब कुछ हो गया था। लेकिन शनिवार को आरसीए में जनरल बॉडी की मीटिंग हुई, जिसमें चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा ने वैभव गहलोत के अध्यक्ष बनने की घोषणा की। साथ ही वैभव के पैनल के सभी निर्विरोध प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।

विज्ञापन


बता दें कि अध्यक्ष पद पर वैभव गहलोत, उपाध्यक्ष पद पर शक्ति सिंह, सचिव पद पर भवानी सामोता, कोषाध्यक्ष पर रामपाल शर्मा, संयुक्त सचिव राजेश भड़ाना और कार्यकारिणी सदस्य फारूख अहमद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


इन सभी ने लिए नाम वापस...
सीपी जोशी गुट के गिरिराज सनाढय ने वैभव गहलोत के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जो वापिस ले लिया। इसके अलावा नांदू गुट से सभी प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इनमें मुकेश शाह, राजेंद्र सिंह नांदू, विनोद सहारण और अरूण सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैभव ने सीपी जोशी को दिया धन्यवाद...
वैभव गहलोत ने निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर सीपी जोशी को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने मुझे अपने पैनल से मौका दिया। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले हमने राजस्थान क्रिकेट के इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधारने की शुरुआत की थी। इसके तहत जयपुर में जहां इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है।


वहीं, जोधपुर में बरकतुल्लाह खां क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही उदयपुर में यूआईटी से नए क्रिकेट स्टेडियम के लिए जमीन मिल चुकी है। जहां अगले कुछ दिनों में स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हमारा लक्ष्य राजस्थान के खिलाड़ियों और क्रिकेट को और बेहतर बनाने का रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed