फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan alwar police van carrying criminals collided with bike woman died

हार्डकोर अपराधियों को ले जा रही पुलिस की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Thu, 14 Dec 2017 01:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
rajasthan alwar police van carrying criminals collided with bike woman died
मृतका बनारसी देवी - फोटो : Amar Ujala
हार्डकोर अपराधियों से भरी पुलिस की जीप ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाइक पर सवार अधेड़ उम्र की महिला की मौत हो गई। घटना अलवर जिले की है जहां ततारपुर थाना अंतर्गत स्थानीय ग्राम जिंदोली के समीप एक पुलिस वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन



टक्कर मारने के बाद पुलिस की गाड़ी में ही महिला को अलवर के सामान्य चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने बताया कि पुलिस की गाड़ी हार्डकोर मुलजिमों को लेकर बहरोड़ पेशी पर जा रही थी तभी रास्ते में यह घटना घटी जिसके बाद मृतक वह घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन

इलाज कराने भतीजे के साथ जा रही थी महिला

rajasthan alwar police van carrying criminals collided with bike woman died
विलाप करता मृतका का भतीजा - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार ततारपुर के किशोरपुरा गांव निवासी बनारसी देवी अपने भतीजे कृष्ण के साथ वैध के पास इलाज कराने जा रही थी तभी रास्ते में ततारपुर के समीप तेज गति से आ रही पुलिस की टाटा-407 जो कि कैदियों को लाने ले जाने के काम आती है ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बनारसी देवी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं भतीजे कृष्ण को भी  चोटें आई है।


सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता सामान्य चिकित्सालय पहुंचा जहां कृष्ण का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है वहीं शव को सामान्य चिकित्सालय स्थित मोर्चरी कक्ष में रखवा गया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed