{"_id":"5a28c3864f1c1b6a678c0472","slug":"rajasthan-alwar-cow-smuggler-dead-in-police-firing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और गो-तस्करों में मुठभेड़, फायरिंग में एक तस्कर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और गो-तस्करों में मुठभेड़, फायरिंग में एक तस्कर की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 07 Dec 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
गो—तस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो—तस्करों के हौंसले इतने बुलंद है कि वे पुलिस पर भी फायरिंग करने से नहीं चूकते। ऐसा ही कुछ बीती रात अलवर में हुआ। जब शहर से गाय चुराते गो—तस्करों का पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान तीन बार गो—तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। लेकिन अलवर शहर में जनता कॉलोनी के नजदीक दोनों से और से हुई फायरिंग में एक गो—तस्कर की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने गो—तस्करों के वाहन से पांच गौवंश को मुक्त कराया है। अलवर के पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के अनुसार अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के पास से एक देसी रिवॉल्वर पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
लगातार सामने आ रही घटनाएं
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार गो-तस्करों की संख्या पांच-छह थी। लेकिन मुठभेड़ के दौरान अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि बीते एक माह में अलवर व आसपास के क्षेत्रों में गो-तस्करों की सक्रियता बढ़ी। इससे पूर्व भी गो-तस्करों ने एक पुलिस अधिकारी के वाहन को टक्कर मार दी थी। वहीं बीती रात हुई इस घटना के लिए तमाम आलाधिकारी मौके पर मौजूद है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है।