{"_id":"5a38f2194f1c1ba7678c28c2","slug":"rajasthan-ajmer-village-panchayat-gives-shocking-order-against-love-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज से नाराज पंचों ने युवती का मुंह काला कर निर्वस्त्र घुमाने का सुनाया फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज से नाराज पंचों ने युवती का मुंह काला कर निर्वस्त्र घुमाने का सुनाया फरमान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 19 Dec 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
प्रेमी जोड़े द्वारा लव मैरिज करने की बात से नाराज एक गांव की पंचायत ने युवती को तुगलकी फरमान सुनाया है।
मामला अजमेर जिले का है जहां सावर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पंचों की शिकायत की है। उसने पंचों द्वारा परिवार को गांव से बेदखल करने का फरमान जारी करने की शिकायत दी है। युवती का आरोप है कि पंचो ने उसका मुंह काला करके गांव में निर्वस्त्र घुमाने का भी फरमान सुनाया है।
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने भी नामजद सात पंचों को पाबंद करवाकर एसडीएम के समक्ष पेश किया है।

Trending Videos
गांव वालो ने कहा पंचों ने नहीं सुनाया ऐसा कोई फरमान
डेमो इमेज
सावर थाना क्षेत्र के बाढ़ का झौंपड़ा प्रथम में रहने वाली तन्नू देवी ने शिकायत दी कि डेढ़ साल पहले उसने पिंकू मीणा से प्रेम विवाह किया था। इस प्रेम विवाह से गांव के पंच खासे नाराज थे जो आए दिन उसके परिवार को परेशान करते थे। पंचों ने उनके खिलाफ फैसला नहीं सुनाने के लिए मोटी रकम भी उनसे ऐंठ ली।
इसके बावजूद भी पंचों ने गत 17 दिसम्बर को गांव की हथाई पर सामाजिक बैठक करके उसके परिवार को भी वहां बुलाया। उन्होंने कहा कि गैर जाति में शादी करने पर सभी को जाति से निकाला जाता है। साथ ही गांव से बेदखल करने और एक लाख रूपए का दंड भी चुकाने का फरमान सुनाया है।