फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan ajmer village panchayat gives shocking order against love marriage

लव मैरिज से नाराज पंचों ने युवती का मुंह काला कर निर्वस्त्र घुमाने का सुनाया फरमान

Tue, 19 Dec 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
rajasthan ajmer village panchayat gives shocking order against love marriage
डेमो इमेज
प्रेमी जोड़े द्वारा लव मैरिज करने की बात से नाराज एक गांव की पंचायत ने युवती को तुगलकी फरमान सुनाया है।
विज्ञापन


मामला अजमेर जिले का है जहां सावर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पंचों की शिकायत की है। उसने पंचों द्वारा परिवार को गांव से बेदखल करने का फरमान जारी करने की शिकायत दी है। युवती का आरोप है कि पंचो ने उसका मुंह काला करके गांव में निर्वस्त्र घुमाने का भी फरमान सुनाया है। 

इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने भी नामजद सात पंचों को पाबंद करवाकर एसडीएम के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन

गांव वालो ने कहा पंचों ने नहीं सुनाया ऐसा कोई फरमान

rajasthan ajmer village panchayat gives shocking order against love marriage
डेमो इमेज
सावर थाना क्षेत्र के बाढ़ का झौंपड़ा प्रथम में रहने वाली तन्नू देवी ने शिकायत दी कि डेढ़ साल पहले उसने पिंकू मीणा से प्रेम विवाह किया था। इस प्रेम विवाह से गांव के पंच खासे नाराज थे जो आए दिन उसके परिवार को परेशान करते थे। पंचों ने उनके खिलाफ फैसला नहीं सुनाने के लिए मोटी रकम भी उनसे ऐंठ ली।

इसके बावजूद भी पंचों ने गत 17 दिसम्बर को गांव की हथाई पर सामाजिक बैठक करके उसके परिवार को भी वहां बुलाया। उन्होंने कहा कि गैर जाति में शादी करने पर सभी को जाति से निकाला जाता है। साथ ही गांव से बेदखल करने और एक लाख रूपए का दंड भी चुकाने का फरमान सुनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed