{"_id":"5938c80e4f1c1b34539c9974","slug":"rahul-will-go-to-mandsaur-from-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान—मध्यप्रदेश बॉर्डर सील, राहुल गांधी उदयपुर से मंदसौर के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान—मध्यप्रदेश बॉर्डर सील, राहुल गांधी उदयपुर से मंदसौर के लिए रवाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी उदयपुर पहुंच गए है। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगुवानी की। यहां से वह मध्यप्रदेश के मंदसौर के लिए रवाना हो गए। हालांकि जानकारी के अनुसार राहुल गांधी को मंदसौर में प्रवेश करने से पूर्व ही राजस्थान—मध्यप्रदेश की सीमा पर रोका जा सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने राजस्थान से लगते बॉर्डर को सील कर दिया है। मंदसौर राजस्थान—मध्यप्रदेश बॉर्डर का करीबी जिला है। राजस्थान के प्रतापगढ़ से मंदसौर की दूरी करीब 30 किलोमीटर की है। गौरतलब है मध्यप्रदेश का मंदसौर जिला किसान आंदोलन के कारण जल रहा है।
विज्ञापन
यहां पुलिस फायरिंग के दौरान प्रदर्शनकारी पांच किसानों की मौत हो गई थी। जिसके बाद हिंसा और ज्यादा भड़क गई है। वहीं राहुल गांधी ने कहा है कि वे मृतक किसानों के परिवार से मिलना चाहते है जिसके लिए वे मंदसौर आ रहें है।
विज्ञापन
लेकिन मंदसौर प्रशासन बुधवार को ही स्पष्ट कर चुका है कि वे राहुल गांधी को सुरक्षा कारणों के चलते यहां आने की अनुमति नहीं देंगे। राहुल गांधी की अगुवानी के लिए उदयपुर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें। उदयपुर में कांग्रेसी नेता शोभा ओझा के अतिरिक्त दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट सहित अन्य नेता मंदसौर जा रहें है।