फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rahul gandhi visits flood affected areas of rajasthan

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर राहुल गांधी, जान रहे हैं पीड़ितों के हाल

Fri, 04 Aug 2017 12:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi visits flood affected areas of rajasthan
राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं से मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के दौरे पर हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले राहुल हैलिकॉप्टर से बाड़मेर जिले पहुंचे जहां पीसीसी अध्ध्यक्ष सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। बाड़मेर के बाद वे हैलीकॉप्टर से जालोर जिले पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से साचौर पहुंच गए हैं। वहां वे बाढ़ के हालातों का जायजा ले रहे हैं और पीड़ितों को सांत्वना दे रहे हैं।

सांचौर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब हुई है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद गांधी सीधे गुजरात के बनासकांठा जिले भी जाएंगे जहां वो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


स्थानीय विधायक सुखराम विश्नोई के अनुसार राहुल गांधी यहां करीब तीन घंटे रहेंंगे। इस दौरान वे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी करेंगे। इससे पहले पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और सरकार पर जमकर निशाना साधा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल नियंत्रण में आई स्थितियां

rahul gandhi visits flood affected areas of rajasthan
राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं से मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फिलहाल स्थितियां नियंत्रण में है और यहां ​काफी समय से बंद पड़े रेल और सड़क मार्ग दोबारा से शुरु किए गए हैं। 

गौरतलब है कि राजस्थान के चार जिलों जालोर, पाली, सिरोही व बाड़मेर में बाढ़ के कारण हालात बद से बदतर हो गए थे। हालांकि यहां फिलहाल बारिश का दौर थमा है लेकिन हालात नियंत्रण में आने में करीब एक माह का समय लग सकता है।

सोमवार को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची थी। जिसके बाद से नेताओं के इन क्षेत्रों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed