{"_id":"5a83eb954f1c1b90268ba170","slug":"rahul-gandhi-praised-a-lot-this-congress-leader-a-remarked-him-as-an-idol-for-party-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को बताया लाखों में एक, युवाओं से कहा सीख लें इनसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी ने कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को बताया लाखों में एक, युवाओं से कहा सीख लें इनसे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान एक वरिष्ठ नेता को लाखों में एक बताया है। आज दिल्ली में कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरीफ करके उनका पार्टी में एकबार फिर से कद बढ़ा दिया है।
आज राहुल गांधी ने एनएसयूआई सदस्यों से मुलाकात करते हुए अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की और उन्हें गहलोत से प्रेरणा लेने के लिए कहा। राहुल गांधी ने गहलोत को लाखों में एक बताते हुए युवा कांग्रेस के सदस्यों के सामने उन्हें प्रेरणा पुंज बताते हुए कहा कि गहलोत पार्टी के लिए प्रेरणा पुंज है, क्योंकि वो गांधीवादी विचारधारा के हैं। राहुल ने कहा कि राजनीति में हर किसी को गहलोत से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कांग्रेस करेगी अपनी जीत के हीरोज को सम्मानित
अशोक गहलोत
जानकारी के अनुसार आज जयपुर में पीसीसी में कांग्रेस अभिनंदन समारोह का आयोजन करेगी जिसमें राजस्थान उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले दो सांसदो और एक विधायक का सम्मान किया जाएगा।
आज अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.करण सिंह यादव और अजमेर से डॉ.रघु शर्मा को सम्मानित किया जाएगा तो वहीं भीलवाड़ा के मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने वाले विवेक धाकड़ को भी सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह के मौके पर पीसीसी चीफ सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उपस्थित रहेंगे।