युवक को पेट्रोल में भिगोया, वीडियो वायरल हुआ तो भागी पुलिस
कानून हाथ में लेकर आरोपियों के साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करना यह आजकल ट्रेंड में है। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी भी वायरल वीडियो से ही मिलती है जो कि पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।
ऐसी ही घटना राजस्थान के सीकर जिले में सामने आयी है। यहां के जूलियासर गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक बिजली के खंभे से बंधा हुआ है और ग्रामीण उसे पेट्रोल से भिगो रहे है। यहीं नहीं उसे गंजा करके उसके साथ बिजली के तारों से मारपीट की जा रही है।
स्वयं ही दे डाली सजा
दरअसल युवक कुशाल शर्मा पर आरोप है कि उसने रविवार सुबह गांव के नजदीक एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और गांव में ले आए।
इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही आरोपी को सबक सिखाने के लिए उसके साथ जमकर मारपीट और उसे गंजा कर दिया। जव आरोपी कुशाल शर्मा गंभीर घायल हो गया तो उसे छोड़ दिया। वहीं मौके पर मौजूद युवकों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल साइटस पर डाल दिया।
पुलिस दे रही है सफाई