फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   punishment to collector in court

कलक्टर साहब को मिली ये सजा, हर कोई रह गया दंग

Fri, 01 Sep 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 01 Sep 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
punishment to collector in court
डेमो इमेज
राजस्थान हाईकोर्ट ने टोंक जिले की पलाई ग्राम पंचायत में अदालती आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने के मामले में पेश जिला कलक्टर की बयानबाजी को अवमानना माना है। इसके साथ ही अदालत ने कलक्टर को कोर्ट उठने तक न्यायालय कक्ष में रहने की सजा दी।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि उन्हें न्यायालय की अवमानना करने पर दंडित भी किया जा सकता है। आदेश लिखाने के बाद कलक्टर की ओर से बिना शर्त माफी मांगने पर अदालत ने उनकी सजा को स्थगित करते हुए जाने की अनुमति दी। इसके साथ ही अदालत ने एसीएस सुदर्शन सेठी सहित अन्य सभी अवमाननकर्ताओं को 7 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश मनीष भंड़ारी की एकलपीठ ने यह आदेश पलाई ग्राम पंचायत की सरपंच रामभरोसी की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अदालती आदेश की पालना में टोंक कलक्टर सूबे सिंह सहित अन्य अधिकारी अदालत में पेश हुए। कलक्टर ने अदालत को बताया कि ग्राम पंचायत की इस भूमि पर किसान सेवा केन्द्र प्रस्तावित है, लेकिन वर्तमान में इस पर मोबाइल टावर लगा हुआ है। इसके अलावा भूमि के अतिक्रमण को हटाने का अधिकार ग्राम पंचायत को ही है। जिला कलक्टर इसमें सहयोग नहीं कर सकता। कलक्टर ने अदालत को यह भी कहा कि अदालती आदेश में सही व्याख्या नहीं हुई है। कलक्टर इस भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश नहीं दे सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर ये कहा अदालत ने...

punishment to collector in court
इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कलक्टर ने न्यायालय के आदेश की वैधता पर ही सवाल उठा दिया है। उनका यह कथन ही अवमानना की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्हें अदालत उठने तक कक्ष न छोड़ने के आदेश दिए जाते हैं।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने गत 14 फरवरी को याचिकाकर्ताओं को आदेश दिए थे कि वे भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में कलक्टर को अभ्यावेदन पेश करें और कलक्टर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई करे। अतिक्रमण नहीं हटने की स्थिति में अदालत ने कलक्टर को अभ्यावेदन पर पन्द्रह दिन में आदेश पारित करने को कहा था। वहीं पालना नहीं होने पर पेश अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए गत दिनों अदालत ने कलक्टर और सीईओ सहित अन्य को 25 हजार रुपए के जमानती वारंट से तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed