{"_id":"59bb93aa4f1c1b1a688b4b67","slug":"protest-of-youth-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर को जगाने के बजाई भैंस के आगे बीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर को जगाने के बजाई भैंस के आगे बीन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
विरोध का ये तरीका
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान नालों में बहने से हुई मौत के मामलों में गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस ने आज नगर निगम आॅफिस में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी अपने साथ भैंस लेकर गए और उसके आगे बीन बजाई।
जोधपुर में दो दिन पहले हुई बारिश के दौरान मां-बेटे की नाले में डूबने से हुई मौत के लिए कांग्रेस ने जोधपुर नगर निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर नगर निगम कार्यालय भैंस के साथ पहुंचे और उसके आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया।
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजूराम खोजा ने बताया कि इस साल बारिश में नालों के ओवर फ्लो होने से पांच जानें जा चुकी हैं, इसके बावजूद भी मेयर और निगम प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और दो दिन पहले मां-बेटे को जान से हाथ धोना पड़ा। राजूराम खोजा ने बताया कि नगर निगम प्रशासन को जगाने के लिए युवक कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन को भैंस के समान मानते हुए भैंस के आगे बीन बजाकर उन्हें जगाने का सांकेतिक प्रयास किया है। नगर निगम को सात दिन का समय दिया है और यदि इस दौरान शहर के सभी नालों को कवर नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।