फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   protest of youth congress

मेयर को जगाने के बजाई भैंस के आगे बीन

Fri, 15 Sep 2017 02:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
protest of youth congress
विरोध का ये तरीका - फोटो : amar ujala
बारिश के दौरान नालों में बहने से हुई मौत के मामलों में गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस ने आज नगर निगम आॅफिस में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी अपने साथ भैंस लेकर गए और उसके आगे बीन बजाई।  
विज्ञापन


जोधपुर में दो दिन पहले हुई बारिश के दौरान मां-बेटे की नाले में डूबने से हुई मौत के लिए कांग्रेस ने जोधपुर नगर निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर नगर निगम कार्यालय भैंस के साथ पहुंचे और उसके आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजूराम खोजा ने बताया कि इस साल बारिश में नालों के ओवर फ्लो होने से पांच जानें जा चुकी हैं, इसके बावजूद भी मेयर और निगम प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और दो दिन पहले मां-बेटे को जान से हाथ धोना पड़ा। राजूराम खोजा ने बताया कि नगर निगम प्रशासन को जगाने के लिए युवक कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन को भैंस के समान मानते हुए भैंस के आगे बीन बजाकर उन्हें जगाने का सांकेतिक प्रयास किया है। नगर निगम को सात दिन का समय दिया है और यदि इस दौरान शहर के सभी नालों को कवर नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed