{"_id":"596f15094f1c1b90478b48df","slug":"protest-of-villegers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के गोद लिए गांव में गुस्साए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के गोद लिए गांव में गुस्साए लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
राज्य सरकार के मंत्री ने गांव की दशा सुधारने के लिए गांव को गोद लिया, लेकिन यहां विकास या बदलाव कितना हुआ ये यहां के लोगों को देखकर पता लगाया जा सकता है। यहां लोगों ने आज अव्यवस्थाओं के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
दरअसल, अजमेर के हाथीखेड़ा गांव को शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने गोद ले रखा है। इसके बाद माना जा रहा था कि गांव की दशा जल्द ही विकास का रूप लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां गांव के अटल सेवा केन्द्र पर पट्टा निर्माण को लेकर अनियमितताओं का आलम है। ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों ने आज यहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अटल सेवा केन्द्र के रास्ते पर कांटों वाले पेड़ पटककर रास्ता रोक दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। हालांकि, बाद में सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने रास्ता खोल दिया।