{"_id":"591d880e4f1c1b2d0bf23b31","slug":"protest-of-teachers-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय प्रशिक्षण शिविर का विरोध, शिक्षकों ने की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय प्रशिक्षण शिविर का विरोध, शिक्षकों ने की नारेबाजी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते शिक्षक
- फोटो : amar ujala
कोटा के डाइट भवन में आयोजित हो रहे आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शिक्षकों ने विरोध किया है। गुस्साए 91 शिक्षकों ने यहां नारेबाजी की और शिविर का बहिष्कार कर दिया।
शिक्षकों का आरोप है कि शिविर स्थल पर पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों की नाराजगी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक दिन का वेतन काटने को लेकर थी। शिक्षकों का कहना है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति नही लगने के कारण उनकी तनख्वाह काटी गई है। जबकि यहां शिविर स्थल पर व्याप्त अव्यवस्थाओं की ओर अधिकारियों को कोई ध्यान नहीं है। शिक्षक नेता रामेश्वर ने बताया कि डाइट भवन के आसपास जंगल होने के कारण कैम्पस में रात को सांप और अन्य वन्यजीव घूमते रहते हैं।
इसके चलते उन्हें यहां खतरा बना रहता है। साथ ही, यहां रहने और भोजन की व्यवस्थाएं भी पुख्ता नही होने के कारण शिक्षक परेशान हो रहे है। नाराज शिक्षको को जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी और व्यवस्थाओ में सुधार नही होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।