{"_id":"59fed4a14f1c1b70548bafb5","slug":"protest-of-congress-after-lpg-gas-price-hike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर को उलटा रखकर महिलाओं ने जलाया चूल्हा, निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर को उलटा रखकर महिलाओं ने जलाया चूल्हा, निकाली रैली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
चूल्हा जलाकर विरोध जतातीं महिलाएं
- फोटो : amar ujala
राजस्थान में आज कई स्थानों पर महिलाओं ने गैस का सिलेंडर साइड में रखकर चूल्हा जलाया। महिलाओं ने अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए ये रास्ता अपनाया।
दरअसल, सरकार द्वारा बढ़ाई गई रसोई गैस सिलेंडर की कीमत के विरोध में आज प्रदेश के अलवर और जोधपुर में कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। अलवर जिला कांग्रेस महिला कमेटी की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ भवानी तोप पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यहां प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची महिलाओं ने चूल्हे पर खाना पकाया। साथ ही, कांग्रेसी महिलाओं ने भवानी तोप से मोती डूंगरी तक साइकिल रैली भी निकाली।
जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी ने बताया कि दिनोंदिन रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं जिसका असर सीधे रसोई पर पड़ रहा है।

Trending Videos
आम जन की जेब काट रही सरकार
अजमेर में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
उधर, जोधपुर में भी महिला कांग्रेस की ओर से मसूरिया शांतिनगर में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गैस सिलेंडर को उलटा रखकर और गली में चूल्हा जलाकर गैस के दामों में बढोतरी का विरोध किया। हालांकि, इस दौरान बस्ती के कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन पर आपत्ति दर्ज करवाई। लोगों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को बस्ती से चले जाने की कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। करीब आधे घंटे बाद यहां लोग शांत हुए।
अजमेर में भी महिला कांग्रेस के बैनर तले ख्वाजा साहब दरगाह क्षेत्र में महिलाओं ने घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। यहां महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बढ़ाई गई दरें वापस लेने की मांग की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि सरकार आए दिन घरेलू गैस सिलेण्डर, पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी करके आमजन की जेब काट रही है।