फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Protest in Ward 39 in Alwar

नहीं मिले पात्र लोगों को पट्टे, हुआ हंगामा

Thu, 06 Jul 2017 02:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 06 Jul 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
Protest in Ward 39 in Alwar
पट्टों को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अलवर के जवाहर नगर स्थित वार्ड संख्या 39 के निवासी  पट्टे की मांग को लेकर आज स्थानीय पार्षद सुरजीत सिंह  के नेतृत्व में नगर विकास न्यास पहुंचे। जहां नगर न्यास सचिव को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व लोगों ने न्यास गेट पर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद का कहना था कि राजस्थान सरकार की ओर से शहरी विकास को लेकर शिविरों के माध्यम से पट्टा वितरण किया गया था, लेकिन कई लोगों द्वारा इसका दुरुपयोग किया गया। अवैध जमीनों पर पट्टे ले लिए गए। जिसकी जानकारी नगर विकास न्यास को लगने के बाद उस क्षेत्र में पट्टा वितरण रोक दिया गया। ऐसे में पट्टों के पात्र व्यक्ति पट्टों से वंचित रह गए।
विज्ञापन


इसके अलावा क्षेत्र में पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर भी लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय उनके पास आते हैं। लेकिन समस्या के समय जनप्रतिनिधि गायब हो जाते हैं। ऐसे में स्थानीय पार्षद सुरजीत सिंह ने समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed