{"_id":"5975f1164f1c1b13158b47d0","slug":"protest-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने प्रिंसिपल को कुर्सी से उतारा और जमीन पर बैठा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने प्रिंसिपल को कुर्सी से उतारा और जमीन पर बैठा दिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर बैठे प्रिंसिपल
- फोटो : amar ujala
अपनी मांगों को लेकर आज छात्र इतने गुस्साए कि उन्होंने प्रिंसिपल को अपनी कुर्सी से उठाकर जमीन पर बिठा दिया। यहां तक कि उनके कमरे में तोड़फोड़ भी की।
दरअसल, कोटा के लॉ कॉलेज में प्रवेश फॉर्म के दाम ज्यादा वसूले जा रहे हैं। इसके विरोध को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता आज यहां कॉलेज पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। गुस्साए छात्र यहां प्रिंसिपल के कमरे में घुस गए और उन्हें सीट से उठाकर जमीन पर बिठा दिया। इसके बाद यहां कमरे में तोड़फोड़ भी की।
हालांकि, बाद में अन्य अध्यापकों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यहां प्रवेश फॉर्म पर 35 रुपए मूल्य लिखा हुआ है, इसके बावजूद इसी फॉर्म के कॉलेज में सौ रुपए तक लिए जा रहे हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जल्द फॉर्म पर वसूले जा रहे दामों को ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।