{"_id":"592eb8c44f1c1bdf15bdce01","slug":"protest-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्टर आॅफिस के सामने मुंडन करवाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्टर आॅफिस के सामने मुंडन करवाकर जताया विरोध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
मुंडन करवाते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे वाल्मीकि समाज के लोगों ने बुधवार को अनूठे तरीके से विरोध दर्ज करवाया।
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती, सफाई कर्मचारियों की समस्या समाधान करने और निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर धरना व भूख हड़ताल के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित वाल्मीकि समाज के लोगों ने कलक्टर कार्यालय के समक्ष धरना स्थल पर मुंडन करवाकर अपना विरोध जताया। दलित नेता नरेश कंडारा ने बताया कि 12 दिन बाद भी सुनवाई नहीं करने पर समाज के लोगों ने मुंडन करवाकर सरकार के 12वें की रस्म की है। इसके बाद भी अगर उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं होती है तो आगामी दिनों में वाल्मीकि समाज अपनी मांगों को लेकर उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और प्रशासन की होगी।