{"_id":"593fab4686641936678b4572","slug":"protest-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर में गुस्साए रोडवेजकर्मी, प्रदर्शन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर में गुस्साए रोडवेजकर्मी, प्रदर्शन कर जताया विरोध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर में रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रोडवेज परिसर में इकट्ठे हुए कर्मचारियों ने यहां जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार, अलवर में रोडवेज कर्मचारियों ने अपने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने वर्कशॉप गेट पर सरकार विरोधी नारे लगाए। एटक यूनियन के जिला महासचिव तेजपाल सैनी ने बताया कि पिछले 2 माह से ना तो कर्मचारियों को वेतन मिल रहा है और ना ही पेंशनभोगियों को पेंशन मिली। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस सम्बंध में रोडवेज जीएम को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि यदि बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द नहीं किया जाता है तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।