{"_id":"5981b33d4f1c1bf1498b4a17","slug":"prisoner-gets-treatment-absconding-by-police-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने आया कैदी पुलिस गार्ड का हाथ छुड़ाकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज कराने आया कैदी पुलिस गार्ड का हाथ छुड़ाकर फरार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
असलम
- फोटो : amar ujala
चोरी के मामले में गिरफ्तार एक कैदी की तबीयत खराब होने पर पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई थी। इसी दौरान गार्ड का हाथ छुड़ाकर यह कैदी फरार हो गया।
मामला कोटा में कोटा के मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने असलम नाम के बंदी को जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया था। इसी दौरान जब एक्स-रे करवाने के लिए गार्ड असलम को लेकर पहुंचा तो वह मौका देखकर उसका हाथ छुड़ाकर भाग निकला। इस पर पुलिस काफी देर तक कैदी की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कैदी वार्ड के इंचार्ज ने महावीर नगर थाने में फरार हुए कैदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब महावीर नगर थाना पुलिस फरार हुए बंदी असलम की तलाश में जुटी है। रावतभाटा का रहने वाले असलम को किशोरपुरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।