फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   prime minister send chadar for khwaza

ख्वाजा के दर पर प्रधानमंत्री मोदी की चादर पेश

Sat, 01 Apr 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
prime minister send chadar for khwaza
प्रधानमंत्री की चादर पेश करने जाते नकवी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शनिवार को प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 805वें उर्स के दौरान दरगाह में चादर पेश की गई। देश में शांति, सौहार्द एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा के संदेश के साथ अकीदत के फूल चढ़ाए गए।
विज्ञापन


केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मोदी की चादर लेकर अजमेर पहुंचे। उन्होंने मोदी की ओर से ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर चादर पेश की। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से गरीब नवाज से पूरे देश में शांति, सौहार्द एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा की दुआ मांगी। उनके साथ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान, राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अबू बकर नकवी, पूर्व अध्यक्ष सलावत खां, अरविंद यादव आदि ने भी मजार शरीफ पर फूल चढ़ाए।
विज्ञापन


नकवी ने बुलन्द दरवाजे पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया। इसमें मोदी ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स पर शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने मानवता की सेवा का जो परिचय दिया है, वह निश्चय ही आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष सैयद मोईन हुसैन चिश्ती, दरगाह कमेटी के अध्यक्ष शेख अली एवं खादिम अब्दुल बारी चिश्ती ने नकवी की दस्तार बंदी और सभी का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed