फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Prime Minister Modi's wife Jasoda Ben reached Rajasthan

प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदा बेन पहुंची राजस्थान 

Wed, 06 Dec 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 06 Dec 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
 Prime Minister Modi's wife Jasoda Ben reached Rajasthan
अलवर रेलवे स्टेशन पर जसोदा बेन - फोटो : Vishnu Sharma
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन आज राजस्थान के सिंहद्वार कहलाए जाने वाले अलवर शहर में पहुंची। यहां उन्होंने निजी कार्यक्रमों में शिरकत की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जसोदा आज आज सुबह करीब सवा 10 बजे आश्रम एक्सप्रेस से अलवर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां रेलवे स्टेशन पर उनकी अगुवानी के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिन्होंने गर्मजोशी से जसोदा बेन का स्वागत किया। इससे पहले पुलिस अधिकारी और रेलवे पुलिस फोर्स के अधिकारी वहां मौजूद रहे और कड़ी सुरक्षा के बीच जसोदा बेन को स्टेशन से बाहर तक लेकर आए।
विज्ञापन


जसोदा बेन के साथ एक अन्य परिचित महिला भी थी। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन से पुलिस सुरक्षा के बीच एक निजी कार में सवार होकर जसोदा बेन शालीमार आवासीय कॉलोनी स्थित अपना घर पहुंची। यहां उन्होंने एक परिचित के यहां विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे पुरुषार्थी समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक निजी कॉलेज में छात्राओं के बीच पहुंची। वहां उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की। जानकारी के अनुसार जसोदा बेन के अलवर से दिल्ली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। जहां से वे एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed