{"_id":"599025b84f1c1b29548b45a1","slug":"prime-minister-modi-may-come-this-month-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी इसी महीने आ सकते हैं उदयपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी इसी महीने आ सकते हैं उदयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में किशनगढ़-अहमदाबाद हाईवे को सिक्स लेन करने की परियोजना का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उदयपुर आ सकते हैं।
विशिष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी 29 अगस्त को उदयपुर में इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे। राजस्थान और गुजरात में करीब पौने छः सौ किलोमीटर के सड़क विकास की यह परियोजना राज्य में विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह सड़क राज्य के प्रमुख ओद्यौगिक शहरों, किशनगढ़, भीलवाड़ा और उदयपुर से गुजर रही है। साथ ही, तीन नेशनल हाईवे एनएच-76, एनएच-79, एनएच-8 को लिंक और एक्सप्रेस दोनों प्रकार के आयाम प्रदान करेगी।
गुलाबपुरा से चित्तौड़गढ बायपास तक एनएच 79 के सिक्स लेनिंग का काम आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपर्स कम्पनी कर रही है। जयपुर से किशनगढ़ सिक्स लेन बन चुका है। किशनगढ़-गुलाबपुरा, गुलाबपुरा-चित्तौड़, चित्तौड़-देबारी उदयपुर और देबारी-काया बायपास होते हुए रतनपुर तक सिक्स लेन के लिए 5 हजार 426 करोड़ की बजट स्वीकृति दी जा चुकी है। यह सिक्स लेन गुजरात तक जाएगी।
इस प्रोजेक्ट के लिए ठेके की अवधि 20 साल की है, इसमें सिक्स लेन के लिए करीब ढाई साल यानी 910 दिन निर्माण अवधि भी शामिल है। इसके बाद निर्माता कम्पनी को टोल वसूलने का अधिकार भी दिया जाएगा।