Rajasthan: जयपुर में पुजारी ने खुद को लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसे, मंदिर समिति से चल रहा था विवाद
जयपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पुजारी ने खुद पर तेल छिड़कर आग लगा ली। पुजारी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरलीपूरा थाना इलाके के शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पुजारी रहता था। पुजारी गिर्राज शर्मा का मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति के सदस्य पुजारी को जबरन हटाना चाहते थे। इसी कारण आए दिन पूजारी को परेशान किया जा रहा था। उनपर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे थे।
सूचना पर मुरलीपूरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं एसीपी प्रमोद स्वामी ने मंदिर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एफएसल टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
बता दें कि करीब एक महीने पहले भी भरतपुर में साधु विजय दास ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया था। उसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। साधु ने ब्रज क्षेत्र के नगर और पहाड़ी इलाके में अवैध खनन, वनों की कटाई और ओवरलोडिंग के विरोध में आत्महत्या कर लिया था।