{"_id":"59b8f29d4f1c1bee7f8b67a7","slug":"pregnant-woman-death-due-to-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की मौत के बाद बॉर्डर एरिया में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की मौत के बाद बॉर्डर एरिया में दहशत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
Swine Flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर एरिया से लगते जिलों में भी स्वाइन फ्लू की दस्तक हो गई है। इससे वहां लोगों में इस बीमारी को लेकर दहशत है।
जैसलमेर के रामदेवरा की रहने वाली सीता पत्नी सुखाराम को कुछ दिन से जुकाम बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उपचार के लिए मंगलवार को उसे पोकरण ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रैफर कर दिया। गर्भवती महिला सीता की यहां जोधपुर के मथुरादास माथुर चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इस पर यहां उसका उपचार जारी किया गया, लेकिन बीती देर रात सीता ने दम तोड़ दिया।
उधर, रामदेवरा में स्वाइन फ्लू की दस्तक ने कस्बेवासियों को चिंता में डाल दिया है। गौरतलब है कि पूरे राजस्थान में इस साल अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत स्वाइन फ्लू के कारण हो चुकी है।