{"_id":"5941fe904f1c1b387a8b462b","slug":"pre-monsoon-shower-in-many-part-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक, बारिश के बाद सुहावना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक, बारिश के बाद सुहावना हुआ मौसम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की भीषण गर्मी के बाद बुधवार देर रात्रि प्रदेश भर में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में रुक—रुक कर बारिश हो रही है।
विज्ञापन
जिसके बाद तापमान में तीन—चार डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग का कहना है प्रदेश में प्री—मानसून सक्रिय हो रहा है। जबकि प्रदेश में मानसून आधिकारिक तौर पर 25 जून के बाद ही दस्तक देगा।
विज्ञापन
बारिश के कारण लोगों को काफी राहत मिली है। उमस और तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। प्री—मानसून की बारिश के बाद बृहस्पतिवार की सुबह जयपुर वासियों के लिए काफी सुहावनी रही। लोग उम्मीद कर कर रहें है कि आने वाले दिनों का मौसम भी सुहावना ही रहें।
विज्ञापन